31 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor Magic 2, फ्रंट और रियर दोनों जगह मिल सकता है ट्रिपल कैमरा

चीनी कंपनी Huawei अपने सब-ब्रांड Honor के तहत 31 अक्टूबर को नया स्मार्टफोन Honor Magic 2 चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को सबसे पहले इसी साल अगस्त में हुए IFA में पेश किया गया था, लेकिन उस वक्त इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। मगर इसमें कंपनी का लेटेस्ट प्रोसेसर किरिन 980 के साथ स्लाइर फ्रंट कैमरा और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

इसमें होंगे 6 कैमरे
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Magic 2 के फ्रंट और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके फ्रंट में 16+20+2 मेगापिक्सल जबकि रियर में 16+24+16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस हिसाब से इसमें कुल 6 कैमरे मिलेंगे।

इसके अलावा इस फोन की जो फोटो सामने आई हैं, उसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है, जिससे माना जा रहा है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिल सकता है।

फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा ये
हाल ही में इस फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें चीनी एक्ट्रेस झाइनेलिया झाओ Honor Magic 2 के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में इस फोन में कहीं भी नॉच नहीं दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि ये फोन फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसका स्क्रीन साइज 6.39 इंच हो सकता है।

इसके अलावा इसका रियर पैनल ग्लास बैक के साथ आएगा। इसके साथ ही इस फोन में YoYo वर्चुअल असिस्टेंट भी होगा।

टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी का स्टोरेज मिल सकता है। साथ ही इसमें 3,400mAh की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

لاحتواء كورونا.. ترامب وأردوغان يطالبان بالالتزام بوقف إطلاق النار في سوريا وليبيا

肺炎疫情下中国崛起的直播带货新“风口”

联播+|化危为机 习近平三次地方考察强调办好这件事