31 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor Magic 2, फ्रंट और रियर दोनों जगह मिल सकता है ट्रिपल कैमरा
चीनी कंपनी Huawei अपने सब-ब्रांड Honor के तहत 31 अक्टूबर को नया स्मार्टफोन Honor Magic 2 चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को सबसे पहले इसी साल अगस्त में हुए IFA में पेश किया गया था, लेकिन उस वक्त इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। मगर इसमें कंपनी का लेटेस्ट प्रोसेसर किरिन 980 के साथ स्लाइर फ्रंट कैमरा और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें होंगे 6 कैमरे लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Magic 2 के फ्रंट और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके फ्रंट में 16+20+2 मेगापिक्सल जबकि रियर में 16+24+16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस हिसाब से इसमें कुल 6 कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन की जो फोटो सामने आई हैं, उसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है , जिससे माना जा रहा है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिल सकता है। फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा ये हाल ही में इस फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें चीनी एक्ट्रेस झाइनेलिया झाओ Honor Magic 2 के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में इस फोन में कहीं भी नॉ...